फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचर इंडेक्स रैंकिंग : आईआईटी को आठवां, सीएसजेएमयू को देश में 316वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दुनिया भर के संस्थानों की शोध गुणवत्ता के आधार पर जारी होने वाली नेचर इंडेक्स रैंकिंग 2026 में शहर के संस्थानों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आईआईटी कानपुर को ओवरऑल प्रदर्शन में देश में आठवां और वैश्विक स्तर पर 333वां स्थान मिला है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 7527वां और भारत में 316वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


एकेडमिक प्रदर्शन में आईआईटी देश में छठे और दुनिया भर में 293वें स्थान पर रहा। वहीं शैक्षणिक अनुसंधान में सीएसजेएमयू ने दुनिया में 3457वां और भारत में 233वां स्थान हासिल किया है। विषयवार प्रदर्शन में आईआईटी कानपुर को बायोलॉजिकल साइंस में वैश्विक स्तर पर 1026वां और देश में 16वां स्थान मिला है। रसायन विज्ञान में वैश्विक स्तर पर 189वां और देश में आठवां स्थान मिला।

अर्थ एंड इंवायरमेंटल साइंस में वैश्विक स्तर पर 854वां और देश में 17वां स्थान मिला। हेल्थ साइंस में वैश्विक स्तर पर 1553वां और देश में 23वां स्थान प्राप्त हुआ। फिजिकल साइंस में वैश्विक स्तर पर 342वां और देश में चौथा स्थान हासिल किया। सीएसजेएमयू को रसायन विज्ञान में देश स्तर पर 144वां और भौतिक विज्ञान में 134वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


कुलपति विनय कुमार पाठक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के मजबूत शोध माहौल का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में आधुनिक लैब, बेहतर सुविधाएं और शोध को बढ़ावा देने पर खास ध्यान दिया गया है। पारदर्शी नीतियों और नवाचार को बढ़ावा देने के कारण यह उपलब्धि संभव हो पाई है। इस सफलता से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में और बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें