फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों के खाने में निकला पत्थर का टुकड़ा

Fri, 12 Jul 2019 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर जेल
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। महिला बंदियों को मिली रही सुविधाओं के साथ ही उनके वाद निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पाठशाला, रसोई घर, महिला, शौचालय और पेयजल व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


बंदियों को दिए जाने वाले भोजन को खुद खाकर देखा। पालक की सब्जी में पत्थर निकलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद स्वरूप नगर स्थित राजकीय महिला शरणालय और बाल गृह पहुंची। महिला शरणालय के शौचालय में सफाई के निर्देश दिए।

बाल गृह में बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था कराने को कहा। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, जेल अधीक्षक आशीष तिवारी, उप जेल अधीक्षक, धीरज सिन्हा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार, अधीक्षक बालगृह मिथलेश पाल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें