फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : छात्रों ने विज्ञान के क्रियाशील माॅडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
लेजर लाइट से परावर्तन का विश्लेषण करता छात्र हिमांशु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा सरवनखेड़ा में विज्ञान मेला आयोजित किया गया। यहां पर छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित क्रियाशील मॉडल और विज्ञान के प्रयोगों का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

विज्ञान मेला में विद्यालय के 55 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने उन्हें परखा और छात्रों से सवाल जवाब भी किए। विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र ओम जी ने कैनन शॉट के क्रियाशील माॅडल, उत्तोलक और चंद्रयान के मॉडल, कक्षा सात के हिमांशु ने लेजर लाइट के माध्यम से परावर्तन और अपवर्तन के नियम को बताया। इसी कक्षा की वैष्णवी और रमन ने गणित के जादू और गणित की पहेलियों से अपनी बात रखी। इसके साथ ही बच्चों ने वैज्ञानिक सीवी रमन पर आधारित एक लघुनाटिका प्रस्तुत की। विज्ञान में मेला में बेहतर प्रदर्शन करने व क्रियाशील मॉडल बनाने वाले छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने बताया कि 28 फरवरी को वैज्ञानिक सीवी रमन ने ''''रमन इफेक्ट'''' की खोज की थी। इस पर आज के दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि इस बार इसकी थीम ''''विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना'''' रखी गई है। उन्होंने बच्चों को विज्ञान सीखने के लिए घटनाओं की क्रमबद्धता और तार्किकता को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने बच्चों से विज्ञान के प्रति रुचि, उत्सुकता और खोजी प्रवृत्ति बरकरार रखने की अपील की। इस दौरान महेंद्र कटियार, डीसी सौरभ श्रीवास्तव, जिला विज्ञान क्लब के सरवनखेड़ा ब्लाॅक संयोजक आशीष कुमार द्विवेदी एआरपी संजय कुमार शुक्ला, रुचिर मिश्रा, जिला विज्ञान क्लब के ब्लाक समन्वयक आशीष कुमार द्विवेदी, रुचिर मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाध्यापक पूनम सिंह, पूनम सचान, पूनम, रुखसाना, क्रांति यादव, रजनीश त्रिपाठी आदि शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें