फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते गड्ढा मुक्त नहीं हुआ हाईवे, जा रहीं जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर चौरा से लेकर बारा जोड़ तक 23 किलोमीटर दूरी में कई जगहों पर गड्ढे है। शुक्रवार सुबह डीघ के पास हुए हादसे के पीछे की वजह भी हाईवे के गड्ढे ही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर गड्ढों से बचने में बाइक धीमी करने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक उसे 70 मीटर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन



शासन की ओर से प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का दावा किया जा रहा है। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कानपुर-झांसी हाईवे पर गड्ढों की भरमार है। छतेनी निवासी लालूराम, आशीष, मोहम्मदपुर निवासी सत्रुघन सिंह यादव, मुलायम सिंह, दिलनवाज, डीघ निवासी अश्वनी शुक्ला, गोपाल सविता, श्रीपाल सोनकर आदि ने बताया कि झांसी-कानपुर हाईवे पर ओवरलोड मौरंग व गिट्टी भरे डंपरों का बिना रोक टोक के फर्राटा भरते हैं। इनकी नंबर प्लेट भी छिपी रहती है। क्षमता से दोगुना भार लेकर वाहन गुजरने से हाईवे पर चौरा से बारा जोर तक कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्रीय लोग कई बार जिम्मेदारों से हाईवे को गड्ढा मुक्त करवाने की गुहार लगा चुके हैं मगर अनदेखी के चलते हाईवे पर हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें