फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल डेफ चैंपियनशिप : पंजाब बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
डेफ चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संस्था
विज्ञापन
कानपुर। 27वीं नेशनल डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप व 10वीं नेशनल डेफ जूनियर-सब जूनियर चैंपियनशिप पंजाब ओवरऑल चैंपियन बना। महाराष्ट्र दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में सोमवार को विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया। चैंपियनशिप में यूपी ने ताइक्वांडो में दो रजत, दो कांस्य पदक, जूडो में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन जापान में होने वाले डेफ ओलंपिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसमें यूपी से हिमांशु सिंह, प्रगति, शबनम बानो, हरियाणा से निरंजना, आसिफ खान, महाराष्ट्र से शशि, वैष्णवी, प्रसाद रघुनाथ, सुरेश, जम्मू व कश्मीर से लक्षिना, राकेश, ओडिशा से समाधि, पंजाब से सुमित सैनी, दिल्ली से करणदीप को चुना गया है।
विज्ञापन


42 राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 27 से 29 जून को हरिद्वार के वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोशनाबाद में होगी। इसमें कानपुर ताइक्वांडो एकेडमी के दस खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी एकेडमी के महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि टीम में आरुष यादव, ब्रजमोहन सिंह, दिव्यांशु द्विवेदी, प्रतिज्ञा गुप्ता, अनुष्का सिंह, इशिका शर्मा, भूमि राजपूत, श्रेया दुबे, मानसी यादव, पूर्वी शर्मा शामिल है। कोच शिखर गुप्ता, टीम हेड राजेंद्र कुमार गुप्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें