फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- मंदिर-मस्जिद में उलझाकर भाजपा ने ठगा

Sun, 13 Feb 2022 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में सपा, भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बीजेपी ने केवल आम जनमानस में हिन्दू-मुस्लिम के बीच खाई बनाने का काम किया। हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति कर वोट बटोरे।
विज्ञापन
मंच पर बोलते नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी विधानसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक प्रदेश के जिलों में दौरा और रैली कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने महोबा के काजीपुरा मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी सागर सिंह के समर्थन में सभा की।
विज्ञापन


नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में सपा, भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बीजेपी ने केवल आम जनमानस में हिन्दू-मुस्लिम के बीच खाई बनाने का काम किया। हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति कर वोट बटोरे। नफरत की राजनीति कर लोगों को ठग लिया, अब ऐसा नहीं होगा।

देश के विकास में कांग्रेस का कोई मुकाबला नहीं कर सकता जो भाजपा डिजिटल इंडिया, कम्प्यूटर तकनीक का ढिंढोरा पीट रही है। वो भी पीएम राजीव गांधी की ही देन हैं। विश्व की एक मात्र कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने एक ही परिवार से तीन तीन पीएम दिए हैं।
विज्ञापन


1989 तक इसी भाजपा के पास दो सीटें लोकसभा की थी। इस सरकार ने लोगों को विकास के सब्जबाग दिखा कर मंदिर मस्जिद में उलझा कर ठग लिया। अब ठगों की ठगी नहीं चलेगी। कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा सपा की भ्रष्ट सरकार को आने से रोक सकती है।
विज्ञापन

इतिहास गवाह है कि बीजेपी के एक भी व्यक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया है। और वे आज देशभक्ति की बातें करते हैं। कोरोना काल की समस्या को याद दिलाते हुए कहा कि मोदी जी ने नमस्ते करके कोरोना को बुलाया।

कोविड काल में गंगा में शव उतराते रहे, श्मसान में लोग लाइन लगाए खड़े रहे लेकिन उन्हें दफनाने के लिए जगह नहीं मिली। 1989 के बाद आपने कांग्रेस को हमेशा सजा दी, इस बार मौका दीजिए तस्वीर बदल देंगे। इसके बाद उन्होंने पनवाड़ी में चरखारी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित को जिताने के लिए बैठक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें