फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में बोले नरेश उत्तम पटेल, भाजपा सरकार ने पिछड़ी जातियों को ठगने का किया काम

विज्ञापन
सिकंदरा में जनसभा को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा/पुखरायां। भाजपा सरकार ने पिछड़ी जातियों को ठगने का काम किया है। सपा सरकार बनी तो किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। बच्चों व 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का रोडवेज बसों में किराया नहीं लगेगा।
विज्ञापन

यह बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सिकंदरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उनके साथ पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी लोगों को संबोधित किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली पार्टी सबका विनाश कर रही है। आरक्षण पर डकैती डाली जा रही है। एक बिरादरी का गुंडा पुलिस लाइन के बगल में क्रिकेट खेलता है वहीं, अन्य जाति का या तो मारा जाता है या फिर जेल जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने टिकट न मिलने से नाराज नेताओं व कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि उनके सम्मान में कमी नहीं आने दी जाएगी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछड़ी जातियों से भाजपा सरकार ने आरक्षण देने के नाम धोखा किया है।
सपा की सरकार बनने पर अधूरे विकास कार्यों को गति मिलेगी। पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया जाएगा। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने नारा दिया कि पाल-गोपाल साथ तो योगी रथ नहीं होगा यमुना पार।
जनसभा में जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, नरेंद्रपाल सिंह मनु, विजय सचान, प्रभाकर पांडेय, पूर्व चेयरमैन मुन्ना कुरैशी, राम सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें