फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पासी समाज के सम्मेलन में नरेश अग्रवाल बोले- सपा एके-47 कर ले चुनाव निशान

Sun, 05 Dec 2021 08:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

नरेश अग्रवाल ने कहा कि एक जाति का नेता बनने से कोई नेता नहीं बनता। सर्व समाज से ही कोई नेता बनता है। कांग्रेस विलुप्त हो चुकी है। सपा-बसपा एक जाति वहीं, भाजपा सरकार सभी जातियों की है। 
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा को अपना चुनाव निशान साइकिल की जगह एके-47 कर देना चाहिए। सपा में गुंडों को बढ़ावा दिया जाता है, जबकि साइकिल तो जरूरतमंदों की निशानी है। उन्होंने बसपा के चुनाव निशान पर भी निशाना साधा और कहा कि जंगल का जानवर पता नहीं कहां से आ गया।
विज्ञापन


रविवार को श्रवण देवी मंदिर परिसर में सदर विधानसभा क्षेत्र के पासी समाज का सम्मेलन हुआ। सदर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल की ओर से आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन वोट के लिए नहीं, यह दिखाने के लिए बुलाया है कि सब देख लें, नरेश का परिवार कितना मजबूत है।

उन्होंने कहा कि एक जाति का नेता बनने से कोई नेता नहीं बनता। सर्व समाज से ही कोई नेता बनता है। कांग्रेस विलुप्त हो चुकी है। सपा-बसपा एक जाति वहीं, भाजपा सरकार सभी जातियों की है। विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि पासी समाज का साथ पिछली तीन पीढ़ियों से मिल रहा है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने यह अहसास करा दिया है कि यह साथ आगे भी बना रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

...लोग कहने लगते हैं नरेश पासी
पासी समाज के लोगों से भावनात्मक रिश्ते का हवाला देते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि पासी समाज बहादुर कौम है। बहादुरी से जीना, लड़ना और मरना जानती है यह कौम। नरेश ने कहा कि 1980 में राजनीति में आने के बाद से हमेशा ही पासी समाज का साथ मिला। कई बार तो लोग हमको भी नरेश पासी कहने लगते हैं। गर्व है कि नितिन भी पासी समाज को अपना परिवार मानते हैं।

सावधानी बरतना कहकर भावुक हुए
कोरोना काल की बात करते समय नरेश अग्रवाल भावुक हो गए। कहा कि कोरोना ने कई करीबी और पुराने साथी छीन लिए। अब कोरोना की तीसरी लहर की बात आ रही है, तो सब लोग सावधानी बरतना। उन्होंने कहा कि हाथ की एक भी अंगुली टूटती है, तो पूरे शरीर में दर्द होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें