फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक परिवेश में वैश्य समाज में पैदा होना मेरे लिए अभिशाप बन गया है: नरेश अग्रवाल

Sun, 01 Nov 2020 05:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज के राजनीतिक परिवेश में योग्यता पर जातीयता हावी है। राजनीतिक परिवेश में वैश्य समाज में पैदा होना मेरे लिए अभिशाप बन गया है। यह बात रविवार को हरदोई जिले में नरेश अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति का पद बड़ा नहीं लेकिन पार्टी बड़ी है। विश्वास दिलाता हूं कि लोकसभा की तरह आगे भी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। कुछ लोग समझते हैं कि मेरा पद कुछ घट गया है। नरेश अग्रवाल बोले कि मेरे विरोधी भी दिन में सैकड़ों बार मेरा नाम लेते हैं। 

हरदोई और नरेश अग्रवाल एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। कहा कि पद पर रहूं ना रहूं गरीबों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। नरेश अग्रवाल ने चीन और पाकिस्तान को भारत के लिए खतरा बताया। कहा कि प्रदेश में विपक्ष गैर जिम्मेदार है। चीन और पाकिस्तान के मामले पर विपक्ष उन्हीं देशों की तरह बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें