फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में खुलकर बोले नरेश अग्रवाल- नितिन मंत्री बनेंगे बाकी संतरी

Sat, 04 Dec 2021 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

नरेश अग्रवाल ने कहा कि चालीस वर्ष से अधिक समय की राजनीति के बाद भी जनता का विश्वास कायम होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में जो हमेशा खड़ा रहता है वही नेता होता है। उन्होंने दावा किया कि नितिन चुनाव जीतेंगे, सरकार भी बनेगी और सरकार में नितिन मंत्री भी बनेंगे बाकी सब संतरी बनेंगे।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा उपाध्यक्ष और सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने शनिवार को श्रवण देवी मंदिर परिसर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। सम्मेलन के दौरान नितिन अग्रवाल और उनके पिता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल पूरी रौ में नजर आए।
विज्ञापन


नरेश अग्रवाल ने खुले मंच से कहा कि नितिन जीतेंगे तो मंत्री बनेंगे बाकी सब संतरी बनेंगे। भीड़ से गदगद नितिन ने भी मंच से कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं। अगर थाने में रहना है तो मेरे कार्यकर्ता को चाय पिलानी पड़ेगी।

श्रवण देवी मंदिर परिसर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि इस मंदिर परिसर का इतिहास रहा है। जब भी चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो पहला आयोजन इस परिसर में होता है और हर बार जीत मिलती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चालीस वर्ष से अधिक समय की राजनीति के बाद भी जनता का विश्वास कायम होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में जो हमेशा खड़ा रहता है वही नेता होता है। उन्होंने दावा किया कि नितिन चुनाव जीतेंगे, सरकार भी बनेगी और सरकार में नितिन मंत्री भी बनेंगे बाकी सब संतरी बनेंगे।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गुंडा मुर्गा बनकर थाने आता है। इस सरकार में अपराधी की जगह या तो जेल में है या भगवान के यहां। सदर विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों ने हमेशा साथ दिया है।

बहुत से लोग इन्हें आसामी कहते हैं, लेकिन यह लोग मेरा परिवार हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए नितिन ने कहा कि पुलिस और राजस्व के अधिकारियों को बता दिया गया है कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हमारा कार्यकर्ता थाने मेें आएगा तो उसे पूरा सम्मान देना होगा। कार्यकर्ता गलत हो, तो इसकी जानकारी नितिन को दें, हम अपने कार्यकर्ताओं से बात करेंगे, लेकिन कोई अधिकारी कार्यकर्ता से कुछ नहीं कहेगा। उन्होंने कहा कि थाने में रहना है तो मेरे कार्यकर्ता को चाय पिलानी पड़ेगी।

सम्मेलन में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, अहिरोरी के ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, सुरसा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, हरियावां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम सिंह, वसीम अहमद, हबीब लिट्टे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें