फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी और योगी' के मुरीद हैं आईआईटीयंस, ऐसे पता लगा

Fri, 16 Jun 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
आईआईटी में गुरुवार को छात्रों के बीच मोदी और योगी का क्रेज खूब देखने को मिला। मौका था कानपुर आईआईटी के 50 वें दीक्षांत समारोह का। इस मौके पर डिग्री हासिल करने वाले आईआईटीयंस ने क्या कहा आइए जानते हैं इस खास रिपोर्ट में... 
विज्ञापन

   

आईआईटी के दीक्षांत समारोह पर छात्र- - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
इस मौके पर डिग्री हासिल करने वाले आईआईटीयंस ने मोदी की तारीफों के पुल बांधे। प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल पाने वाले संसित पटनायक ने कहा कि पीएम मोदी अब तक के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। उनकी योजनाएं देश को विकास की ओर ले जा रहीं हैं। नोटबंदी करके उन्होंने देश के खिलाफ साजिश करने वालों को रोकने का काम किया है।

आईआईटी कानपुर के छात्र-छात्राओं ने डिग्री लेने के बाद माता-पिता के चरण छूकर लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
पीएम से प्रेरणा लेकर वह खुद अभी तक जो भी हासिल किए हैं उसे राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। संसित ने पीएम मोदी के मन की बात को अपना पसंदीदा कार्यक्रम बताया। बनारस की ऋचा ने भी पीएम की तारीफ की।    
विज्ञापन

आईआईटीयंस में कुछ यूं दिखा मोदी और योगी का क्रेज - फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
उन्होंने कहा कि अब बनारस में काफी कुछ काम दिखने लगा है। राहुल शर्मा ने कहा कि मोदी देश की शैक्षिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। वे देश को सुपर पावर बनाकर दुनिया को दिखा देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें