फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो ड्रैसेस जो आपकी शादी को बना देंगी यादगार

Fri, 16 Jun 2017 02:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
शादी में दुल्हन और दूल्हे को सबसे ज्यादा टेंशन ड्रेस को लेकर ही होती है। उसके कलर से लेकर डिजाइन तक हर एक चीज के बारे में सोचने के लिए दिमाग और टाइम काफी ज्यादा खर्च होता है। आपकी इस परेशानी को थोड़ा सा सुलझाने के लिए हम आपको शहर के डिजाइनरों द्वारा लहंगे और शेरवानी के कुछ लेटेस्ट फैशन बताते हैं जिसे पहनकर आपका टशन ही कुछ और होगा।
विज्ञापन

 

डेमो
कंट्रास्ट है बेस्ट
डिजाइनर अंकिता ने बताया कि दुल्हन के ड्रेसेज में पहले ओवरऑल एक कलर काफी ज्यादा चलन में था। लेकिन इन दिनों कलर कंट्रास्टिंग का ट्रेंड है। रेड के साथ ब्लू कलर का मैच, पिंक के साथ ऑरेंज या येलो, सी ग्रीन और बेबी पिंक व ऑरेंज और गोल्डन कलर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं दूल्हों में सिंगल कलर और कंट्रास्ट दोनों का फैशन है।

 

ऑफ शोल्डर रफल गाउन

डेमो
दुल्हन के लिए
स्वरूप नगर के डिजाइनर जसवीर सिंह ने बताया कि आजकल दुल्हन लहंगे के अलावा हेवी गाउन को भी खासा पसंद कर रही हैं। सगाई, मेंहदी, रिसेप्शन आदि फंक्शन में इंडो वेस्टर्न ड्रेस, ऑफ शोल्डर रफल्स स्टाइल गाउन, रैपअप पैटर्न ड्रेस, टेल वेलवेट गाउन काफी ज्यादा फैशन में हैं।

ऑफ शोल्डर रफल गाउन
सगाई, मेहंदी, रिसेप्शन फंक्शन के लिए दुल्हनों को ऑफ शोल्डर रफल गाउन खासा पसंद आ रहे हैं। गाउन में विक्टोरियन स्टाइल सबकी पहली पसंद है। इन गाउन में  फेदर वर्क एक अलग ही लुक देता है। इसके साथ ही प्योर सिल्क के हैंड क्राफ्टेड गाउन भी कस्टमर्स को काफी भा रहे हैं। कलर की बात की जाए तो पेस्टल कलर्स ही इस सीजन इन है।

 

रैपअप पैटर्न ड्रेसेज

डेमो
इंडो वेस्टर्न ड्रेस
डिजाइनर प्रिया ने बताया कि आजकल बहुत सारी दुल्हन अपनी शादी पर पारंपरिक स्टाइल का लहंगा ना पहनकर इंडो वेस्टर्न स्टाइल लहंगा व ड्रेसेस पसंद कर रही हैं। स्टाइलिश दबका वर्क में हैवी ब्लाउज केसाथ धोती और प्लेन लॉन्ग कुर्ती के साथ हेवी स्कर्ट या हेवी कुर्ती पर प्लेन स्कर्ट काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा पीच या बेबी पिंक चलन में है।

रैपअप पैटर्न ड्रेसेज
रैपअप पैटर्न ड्रेसेज का ट्रेंड भी बाजार में खासा है। दरअसल इसमें एक लॉन्ग गाउन होता है जिसमें एक तरफ से चुन्नी अटैच होती है जो दूसरे ओर कंधे की तरफ ड़ाली जाती है।

डिजाइनर का है जमाना
जसवीर सिंह ने बताया कि आजकल सीरियल्स और फिल्मों से प्रभावित होकर आजकल की दूल्हा और दुल्हन फोटो दिखाकर अपनी पसंद की ड्रेसेज डिजाइन करवाने लगे है। दुल्हनों की लहंगा चोली व गाउन से लेकर दूल्हों के लिए अचकन व शेरवानी के डिफरेंट स्टाइल हर कोई अपने बजट के हिसाब से डिजाइन करवाने लगा है।

 

फ्लोरल कुर्ता

डेमो
दूल्हे के लिए
डिजाइनर अंकिता मेहरोत्रा ने बताया कि दूल्हों की ट्रेडिशनल शेरवानी में कुछ अलग-अलग तरह के प्रयोग इस बार किए गए हैं। गर्मियों को देखते हुए मिंट और पेस्टल कलर्स काफी ज्यादा फैशन में है। वहीं हैवी वर्क  की बजाय हल्का काम ज्यादा इन है।

फ्लोरल कुर्ता
अंकिता का कहना है कि दुल्हों को लिए हल्के रंग के एम्ब्रॉयडरी वाले फलोरल कुर्ते इस समर काफी ज्यादा फैशन में हैं। इसके साथ धोती या फिर फ्लेरी पजामा परफेक्ट मैच है।
 
विज्ञापन

जोधपुरी स्टाइल

डेमो
जोधपुरी स्टाइल
आजकल शेरवानी में चूड़ीदार पजामे की जगह पैंट्स का फैशन है। सिंपल कुर्ते के साथ हैवी वर्क वाला जैकेट और साथ में जोधपुरी पैंट्स भी ट्रेंड में है। इस लुक में दूल्हा किसी महाराजा से कम नहीं लगेगा।

अलग अंदाज के अचकन
अचकन में अलग-अलग तरह का स्टाइल दूल्हों के लिये मार्केट में छाया हुआ है। नो स्टोल और नो जैकेट के साथ अचकन का अलग ही स्टाइल होता है। इसको बिना किसी जैकेट के साथ पहने क्योंकि किसी भी एसेसरीज के साथ इसका लुक खराब हो जाता है। शेरवानी और अचकन में कंफ्यूजन न हो। अचकन चिकन, जामवर या लिनेन जैसे लाइट फैब्रिक पर बनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें