आईआईटी में गुरुवार को छात्रों के बीच मोदी और योगी का क्रेज खूब देखने को मिला। मौका था कानपुर आईआईटी के 50 वें दीक्षांत समारोह का। इस मौके पर डिग्री हासिल करने वाले आईआईटीयंस ने क्या कहा आइए जानते हैं इस खास रिपोर्ट में...
आईआईटी के दीक्षांत समारोह पर छात्र-
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
इस मौके पर डिग्री हासिल करने वाले आईआईटीयंस ने मोदी की तारीफों के पुल बांधे। प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल पाने वाले संसित पटनायक ने कहा कि पीएम मोदी अब तक के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। उनकी योजनाएं देश को विकास की ओर ले जा रहीं हैं। नोटबंदी करके उन्होंने देश के खिलाफ साजिश करने वालों को रोकने का काम किया है।
आईआईटी कानपुर के छात्र-छात्राओं ने डिग्री लेने के बाद माता-पिता के चरण छूकर लिया आशीर्वाद
- फोटो : अमर उजाला
पीएम से प्रेरणा लेकर वह खुद अभी तक जो भी हासिल किए हैं उसे राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। संसित ने पीएम मोदी के मन की बात को अपना पसंदीदा कार्यक्रम बताया। बनारस की ऋचा ने भी पीएम की तारीफ की।
आईआईटीयंस में कुछ यूं दिखा मोदी और योगी का क्रेज
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया, अमर उजाला, कानपुर
उन्होंने कहा कि अब बनारस में काफी कुछ काम दिखने लगा है। राहुल शर्मा ने कहा कि मोदी देश की शैक्षिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। वे देश को सुपर पावर बनाकर दुनिया को दिखा देंगे।