फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: इंजन में खराबी आने से नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे रुकी, परेशान रहे यात्री, दिल्ली-हावड़ा रूट रहा बाधित

Tue, 12 Apr 2022 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस इंजन में खराबी की वजह से एक घंटे तक रूकी रह। इससे दिल्ली-हावड़ा का अप रूट बाधित रहा। वहीं, ट्रेन रूकने से गर्मी में यात्री भी परेशान होते रहे। 
विज्ञापन
नंदन कानन एक्सप्रेस के रूकने से अछल्दा स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेन को अछल्दा स्टेशन पर रोका गया। इधर पीछे आ रही कई अन्य ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया। करीब एक घंटे बाद खराबी दूर कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इससे दिल्ली-हावड़ा का अप रूट बाधित रहा। वहीं, ट्रेन रुकने से गर्मी में यात्री भी परेशान दिखे।

विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस 11 बजकर 53 मिनट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन से पास हुई। जैसे ही ट्रेन साम्हो स्टेशन और घसारा हाल्ट के क्रासिंग नंबर पर 16-सी पहुंची, तभी नंदन कानन एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई। अछल्दा और साम्हो स्टेशन के बीच ट्रेन के इंजन में खराबी आने और ट्रेन के अचानक रुकते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में गार्ड व चालक ने स्टेशन मास्टर के साथ कंट्रोल टूंडला सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने लोको पायलट से जानकारी की, तो पता चला कि इंजन में कोई खराबी आई है। इसी बीच पीछे से आ रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को 50 मिनट अछल्दा स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर रोका गया। वहीं, दो मालगाड़ी भी रोकी गई। स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे बाद साम्हो स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगवा कर ट्रेन को एक बजकर चार मिनट पर आगे रवाना किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें