कानपुर। अखिलेश दुबे और उसके साथियों के साथ संबंध रखने में एसआईटी को कुछ और नाम मिले हैं। इनमें शहर में तैनात रहे तीन एसओ (अब इंस्पेक्टर), दो ठेकेदार, व्यापारी संगठन के एक पदाधिकारी शामिल हैं। इनका अक्सर साकेतनगर के कार्यालय में आना-जाना था।
एसआईटी के सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने अपने बयान में कई लोगों का नाम बताए हैं। यह अक्सर उनके यहां आते-जाते रहते थे। हालांकि सभी घटनाएं काफी पुरानी होने से शिकायतकर्ताओं के पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं सिर्फ आरोप ही हैं। इन आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो शिकायतकर्ताओं ने ऑडियो रिकार्डिंग और अन्य दस्तावेज दिए हैं। अखिलेश दुबे के साथ संबंध रखने वाले तीन इंस्पेक्टर में से दो एनसीआर के थाने में तैनात हैं जबकि तीसरे की पोस्टिंग कानपुर के पास के जिले में है। कारोबारी के शहर में कई जगह प्रतिष्ठान हैं। एक ठेकेदार पहले किदवईनगर क्षेत्र में रहते थे दूसरे की जानकारी शिकायतकर्ता को नहीं है। कुछ नेताओं का नाम भी बताया है। यह जमीन और प्रापर्टी के मामले में अक्सर अखिलेश दुबे के कार्यालय आते-जाते थे।