फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: श्री गुरुनानक देव के विवाह पर्व पर 31 को निकलेगा नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। श्री गुरुनानक देव के विवाह पर्व पर 31 अगस्त को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह आयोजन गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति, बाबा श्रीचंद्र कमेटी, कानपुर क्षत्रिय टांक सभा और सिख पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
विज्ञापन

किदवईनगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में हुई बैठक में सरदार नीतू सिंह ने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब की देखरेख में पंज प्यारों की अगुवाई में शाम चार बजे गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद्र से नगर कीर्तन निकलेगा। यह नटराज टॉकीज, दुर्गा मंदिर, गोविंदनगर मार्केट, चावला मार्केट, धर्मकांटा, जूही डिपो होते हुए किदवईनगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में पहुंचेगा। नगर कीर्तन में गतका प्रदर्शन, स्त्री सत्संग के कीर्तनी जत्थे आदि रहेंगे। बैठक में अमरजीत सिंह पम्मी, गुरदीप सिंह सहगल, त्रिलोचन सिंह, अशोक अरोड़ा, श्रीचंद्र असरानी, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें