कानपुर के गौरव सागर निगम की शॉर्ट फिल्म 'माय हसबैंड' सोशल मीडिया पर छाते ही करवाचौथ पर महिलाओं के बीच चांद के संग हेलमेट के प्रति भी खासा रुझान दिखा। जीएसएन परसेप्शन द्वारा प्रस्तुत की गई शार्ट फिल्म 'माय हसबैंड' में दिखाया गया कि एक पत्नी करवचौथ पर अपने पति की सलामती के लिए उसको हेलमेट गिफ्ट करती है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
फिल्म के वायरल होते ही शहर की लड़कियों और महिलाओं ने अपने पति और रिश्तेदारो को हेलमेट गिफ्ट करना शुरू कर दिया। इस लघु फिल्म के माध्यम से प्रति वर्ष पूरी दुनिया में हेलमेट न लगाने की वजह से होने वाली मौतों का ब्यौरा भी दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
फिल्म के निर्माता और निर्देशक गौरव सागर निगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हेलमेट न लगाने की वजह से सबसे ज्यादा मौत रोड एक्सिडेंट में होती हैं। लघु फिल्म को देखने के बाद पीरोड निवासी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने अपने रिश्तेदारों को जागरूक करने के लिए हेलमेट खरीदा।
4 of 5
डेमो पिक
वहीँ ममता सक्सेना ने तो अपने पति संजीव की लम्बी उम्र की कामना करते हुए उनको हेलमेट पहनने की कसम भी खिलाई है। सिद्धि कहती हैं कि मेरे पति अक्सर हेलमेट घर पे भूल जाते थे लेकिन अब मैं हर रोज उन्हें हेलमेट लगा के ही जाने दूंगी।
एमए की छात्रा पूजा मिश्रा कहती हैं कि वो खुद भी हेलमेट लगा के ही ड्राइव करेंगी और दोस्तों को भी इसके लिए जागरूक करेंगी। हेलमेट के प्रति जागरूक करती हैं इस फ़िल्म को एक दिन में ही सैकड़ों लोग देख चुके हैं, फिल्म में प्रतिमा गुप्ता, सिकन्दर चक, आदेश, कलीम खान ने अभिनय किया है। फिल्म के एडिटर एडिटर उमेश वर्मा हैं।