फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर समय पर न पहुंची एक भी किस्त तो बैंक उठाएंगी ये कदम, लोन लेने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 01 Sep 2018 08:07 AM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पहले लगातार तीन किस्तें न जाने के बाद बैंक वाले होते थे सक्रिय
- बढ़ते नॉन परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) को देखते हुए एसबीआई के नियमों में बदलाव
 
विज्ञापन
1 of 3
डेमो पिक
बढ़ते फंसे कर्ज को देखते हुए स्टेट बैंक अॉफ इंडिया (एसबीआई)  ने एक नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत लोन की एक भी किस्त अगर समय पर नहीं पहुंची, तो वह उसकी जांच पड़ताल शुरू कर देगा।
विज्ञापन

2 of 3
डेमो पिक
शहर में एसबीआई की 120 शाखाएं हैं। सूत्रों की मानें तो इन शाखाओं में करोड़ों के लोन एनपीए हो चुके हैं। इनमें बड़े लोन धारक ज्यादा हैं। अभी तक लगातार तीन किस्त न आने के बाद संबंधित एकाउंट को खराब मानकर जांच-पड़ताल शुरू की जाती थी। किस्त न देने का कारण आदि पूछा जाता है। इसके बाद नोटिस भेजी जाती है। फिर संबंधित व्यक्ति द्वारा दी गई एडवांस चेक को बैंक में लगाया जाता है। चेक बाउंस होने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाती है। अब एक किस्त न जमा होते ही संबंधित खाताधारक से पूछताछ शुरू हो जाएगी। वाजिब कारण न होने पर कानूनी कार्रवाई शुरू हो जाएगी। नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के सचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि यह व्यवस्था छोटे-बड़े सभी तरह के लोन में लागू हो गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डेमो पिक
अन्य बैंकों में भी शुरू हुई सख्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के सूत्रों ने बताया कि एनपीए अकाउंट या फिर नया लोन लेने वालों की किस्तों पर लगातार नजर है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के सूत्रों ने बताया कि बैंक ने एनपीए रोकने के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत रिकवरी वर्टिंकल (एक विशेष व्यवस्था, जिसमें कई स्पेशल अफसर होंगे) की व्यवस्था की गई है। कई चरण के परीक्षण के बाद इस व्यवस्था को शहर में जल्द शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें