फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश, शिवपाल का नाम आते ही काटी कन्नी, इतना कहकर चले गए

Sat, 01 Sep 2018 12:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को बहादुरपुर, हैवरा में राज्यसभा के पूर्व सांसद दर्शन सिंह यादव (बाबूजी) के घर पहुंचे। बाबूजी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए जीवन के हर मोड़ पर खडे़ रहने का आश्वासन दिया। चाचा शिवपाल के एलान के जवाब में मीडिया ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने कन्नी काट ली।

 
विज्ञापन

2 of 4
बाबू दर्शन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया ने बाबूजी के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। कहा कि बाबूजी ने समाज की कुरीतियों को मिटाने के लिए जो सराहनीय कार्य किए हैं उनके लिए लोग हमेशा उन्हें याद करते रहेंगे। बाबू दर्शन सिंह ने पर्यावरण के लिए भी बहुत काम किया थे। उस वक्त लोग पर्यावरण के नाम से पीछे हटते थे तब बाबू दर्शन सिंह ने आगे आकर पेड़ पौधे नष्ट करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई। गांव-गांव पौधारोपण किया।
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
सपा मुखिया ने कहा कि बाबू जी ने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। इस दौरान सांसद मैनपुरी तेज प्रताप सिंह यादव, विधायक करहल सोवरन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष इटावा गोपाल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राम कुमार यादव, केसी यादव, कुमदेश यादव, मुकुल यादव, नितुल यादव, आनंद दिवाकर, सुरेन्द्र यादव, अनवर सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
बागपत में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। चाचा शिवपाल के एलान के जवाब में मीडिया ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने कन्नी काट ली। सपा मुखिया ने कहा कि ऐसे मौके पर कुछ नहीं बोलूंगा।  दोबारा से इटावा आऊंगा और आपके सवालों के जवाब दूंगा। इतना कहने के बाद अखिलेश चले गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें