फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सोमवार से मशरूम उत्पादन तकनीक पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। 16 से 21 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में किसानों, विद्यार्थियों और शहरी लोगों को मशरूम उत्पादन की तकनीक सिखाई जाएगी।
विज्ञापन


पादप रोग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में एस्टर, बटन और मिल्की मशरूम के उत्पादन की जानकारी दी जाएगी। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें