फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद जोशी ने सिंहपुर गांव को लिया गोद

Sun, 30 Nov 2014 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदर्श ग्राम योजना के तहत महानगर लोकसभा सांसद मुरली मनोहर जोशी ने बिठूर के समीप स्थित सिंहपुर गांव को गोद लिया है। इसकी घोषणा शनिवार को भाजपा की महानगर इकाई की तरफ से किया गया। यहां की जनसंख्या कुल सात हजार है।
विज्ञापन

महानगर लोकसभा क्षेत्र में आदर्श ग्राम योजना के नियमानुसार गांव नहीं होने की वजह से जोशी ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले की लोकसभा अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में गांव को गोद लेने का निर्णय लिया था। करीब 15 दिनों की जांच पड़ताल के बाद सिंहपुर को चुना गया। यह गांव कल्याणपुर से बिठूर जाने वाली रोड के किनारे पड़ता है। इस गांव के विषय में कहावत है कि  ब्रिटिश काल में यहां के डढ़ाही बगीचे में एक शेर रहता था। इसी गांव के बादल चौहान ने उस शेर को लाठियों से पीट कर मार डाला था। जिसके लिए बादल को ब्रिटिश हुकूमत ने पुरस्कृत भी किया था। बताया जाता है कि तभी से इस गांव का नाम सिंहपुर रख दिया गया। डॉ. जोशी दिल्ली से एक दिसंबर को यहां आने के बाद इस गांव को देखने जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें