फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा मार्केट शिफ्ट होने लगा

Sun, 21 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी पुलिस बल के बीच शनिवार को मुर्गा मार्केट शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया। इस बीच कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक इंतजाम देख साहस नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन


प्रशासन सभी दुकानें शिफ्ट होने के बाद ही दम लेगा। इस कार्य में रविवार रात तक का समय लग सकता है उसकी संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने रोशनी की व्यवस्था पहले ही करा ली थी।

सुबह 10 बजे एडीएम (सिटी) अविनाश सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक, पुलिस, केडीए और नगर निगम का अमला परेड मुर्गा मार्केट पहुंचा। अफसरों ने दुकानदारों से मछली मार्केट के बगल में बनी एकता मार्केट (नई मुर्गा मार्केट) में दुकानें शिफ्ट करने के लिए कहा।
विज्ञापन


कुछ दुकानदार तैयार हो गए, जबकि कुछ विरोध करने लगे। उनका कहना था कि नई मुर्गा मार्केट में छोटी दुकानें दी गई हैं, जो तीन तरफ से खुली हैं। अफसरों ने उन्हें समझाया तब जाकर दुकानों की शिफ्टिंग शुरू हुई।

शिफ्टिंग के लिए नगर निगम ने 10 डीसीएम, टाटा मैजिक, 100 मजदूर और केडीए ने 40 मजदूरों को दुकानदारों की मदद करने के लिए लगाया। शाम तक करीब 50 दुकानें शिफ्ट हुईं।

आदेश दिखाकर रोकने की कोशिश
मोहम्मद रईस, मोहम्मद शाहिद ने हाईकोर्ट का एक आदेश दिखाया, जिसमें डीएम को इस मामले की जांच कर दो हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है। दूसरे मामले में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) ने जुबैर अहमद बनाम स्टेट आफ यूपी से संबंधित मामले में सुनवाई की तिथि 8 मार्च मुकर्रर की है। एडीएम (सिटी) और केडीए के अपर सचिव अनिल भटनागर ने कहा यह स्टे नहीं है। न्यायालय में जवाब दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें