मृतक संदीप की फाइल फोटो, बदहवास मां पुष्पा
कानपुर के कोयला नगर स्थित स्क्रैप गोदाम से रविवार देर रात को अगवा चौकीदार की हत्या कर दी गई थी। उसका शव महाराजपुर में हाईवे किनारे पड़ा मिला था। शव मिलने के चार दिन उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बॉडी की पहचान की और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उधर मृतक के घरवाले गोदाम मालिक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बेटे की लाश देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल था इसी बीच मीडिया द्वारा फोटो खींचने पर मां ने अपना आपा खो दिया और मीडिया से उलझ गई।
हरबंश मोहाल भूसा टोली निवासी स्क्रैप कारोबारी हरिकिशन वर्मा का कोयला नगर में गोदाम है। यहां लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी संदीप (19) चौकीदारी करता था। सोमवार सुबह वे गोदाम पहुंचे तो संदीप को दिए गए 10 हजार रुपये वहीं पड़े थे लेकिन दो लाख का स्क्रैप गायब था। संदीप भी नहीं था। सीसीटीवी फुटेज में रविवार रात तीन बदमाश लोडर में स्क्रैप भरते नजर आए थे। इस पर कारोबारी ने संदीप को अगवा कर ले जाने का भी आरोप लगाया था। रविवार देर रात संदीप का शव तिवारीपुर व महोली मोड़ पर पुलिया के नीचे पड़ा मिला।
पुलिस के मुताबिक संदीप के परिजनों को सूचना दी गई लेकिन 4 अप्रैल को संदीप के घरवालों ने लाश की पहचान से इनकार कर दिया था आज गुरुवार को घरवालों ने लाश की पहाचन संदीप के रूप में कर ली है। बेटे की लाश की पहचान करने के बाद संदीप की मां पुष्पा अपने होश गवा दिए और बदहवास पुष्पा उसके घर पहुंचे मीडियाकर्मियों पर अचानक भड़क गई। मोहल्लेवालों ने उसे समझाबुझाकर शांत कराया। संदीप की हत्या के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच पड़ताल की जा रही है।