फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदला मौसम, तेज बारिश के साथ कई जगहों पर गिरे ओले

Thu, 06 Apr 2017 05:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में तेज बारिश
विज्ञापन
गुरुवार शाम चार बजे अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। आसमान में बदली छा गई और तेज बारिश शुरू हो गई। कानपुर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। गुरुवार को अचानक मौसम के करवट लेने से लोग हैरान रह गए। पानी के साथ आसमान से ओलों की बरसात देख लोग दंग रह गए। कानपुर, उन्नाव और कानपुर देहात समेत कई जिलों में ओलों के साथ बारिश हुई है। गुरुवार देर शाम से शुरू हुई बारिश को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये बारिश कई घंटों तक जारी रहेगी। मौसम जानकारों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक बादल छाये रहने की संभावना है। कानपुर के बिठूर, मारियानी, चौबेपुर, उदैतपुर गांव में ओलों और तेज बारिश के चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें