फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के साथ थे देवर के अवैैध संबंध, एक दिन बेटे ने साथ देखा तो उतार दिया मौत के घाट

Fri, 22 Mar 2019 11:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अवैध संबंध में हत्या
विज्ञापन
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भगौती के करीब 12 दिन पूर्व मजदूर की गला काट कर की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी उसके सगे भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, देवर-भाभी के संबंध के चलते हत्या हुई। पुलिस ने आरोपी भतीजे को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। इकदिल क्षेत्र के गांव भगौती निवासी श्याम लाल उर्फ छुन्ना की 10 मार्च को गला काटकर हत्या कर दी गई थी । गांव के पास ही गेहूं के खेत में शव पड़ा मिला।

विज्ञापन

 


 

आपत्तिजनक स्थित में देखने के बाद किया हत्या का फैसला

अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक इकदिल समीर कुमार सिंह को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। मृतक के भाई रविंद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह जांच-पड़ताल कर रहे  थे। छानबीन के दौरान पुलिस का भतीजे पर गहराया। पुलिस ने उसे तलाश किया लेकिन वह घर से फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह शुक्रवार का अपने हमराह फोर्स के साथ अपराधियों की तलाश में गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि भतीजा गिरेंद्र पुत्र रामदास कहीं भागने की फिराक में है। वह पक्का बाग तिराहें के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया।
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से एक के बाद एक वार कर ली जान

पुलिस उसे लेकर थाने गई और उससे पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि छुन्ना के उसकी मां के साथ संबंध थे। उसने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर उसने उन्हें मारने की योजना बनाई। जब वह मजदूरी कर घर वापस आ रहे थे तभी रास्ते में वह उनसे मिला।

फिर खेत पर बहाने से ले गया और पहले उनके सिर पर कुल्हाड़ी से बार किया। कुल्हाड़ी सिर में लगने से वह गिर पड़ा। उसने उनकी गर्दन काट कर हत्या कर दी। वह मृतक का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक के मोबाइल को बरामद कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया देवर-भाभी के संबंध के चलते हो रही बदनामी से भतीजा नाराज था। इस कारण से उसने छुन्ना को मारने की योजना बनाई और कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें