फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में मर्डर: महिला की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था घोषित…पूछताछ में कही ये बात

Tue, 10 Dec 2024 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: पुलिस ने पुलिस ने मृतका अमन के भाई धर्मेंद्र निवासी खलीलपुर बाराजोर थाना अकबरपुर कानपुर देहात और जगमोहन उर्फ कल्लू निवासी महकापुर थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन
आरोपी अभिमन्यु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जरिया थानांतर्गत चलती कार में महिला की हत्या करने के एक और आरोपी अभिमन्यु को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना का षडयंत्र रचने व मुख्य आरोपी को इसी आरोपी ने अपने घर में शरण दी थी। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

विज्ञापन

थाना चौबेपुर के मदारीपुर गांव निवासी सूरज ने 22 सितंबर को जरिया थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि वह कानपुर के गुजैनी के प्लॉट 3बी में परिवार समेत रहता है। उसके कमरे के बगल में बतौर किरायेदार रहने वाले त्रिभुवन सिंह उर्फ चतुर सिंह के कहने पर 21 सितंबर को पत्नी अमन उर्फ मीनू, बेटे रामजी और बेटी परी समेत किराये की कार से चित्रकूट जा रहे थे।

hamirpur murder - फोटो : amar ujala
गले में गमछे का फंदा कस दिया था
कार में त्रिभुवन का साथी वीर सिंह और कार चालक संजीव के अलावा जगमोहन उर्फ कल्लू फूफा नाम का व्यक्ति भी था। फूफा और त्रिभुवन ने उसे मारने के लिए उसके गले में गमछे का फंदा कस दिया। इस पर वह अचानक गाड़ी का दरवाजा खोलकर कूद गया।

Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
अमन का शव गोहांड कस्बे के पास से बरामद किया
इसके बाद आरोपी उसकी पत्नी अमन, बेटे व बेटी को लेकर भाग गए। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बेटी परी व बेटे रामजी को खोज लिया था। वहीं, कानपुर देहात के टोल प्लाजा में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक संजीव की निशानदेही पर अमन का शव 23 सितंबर को गोहांड कस्बे के पास से बरामद किया था।

Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था
पुलिस ने पुलिस ने मृतका अमन के भाई धर्मेंद्र निवासी खलीलपुर बाराजोर थाना अकबरपुर कानपुर देहात और जगमोहन उर्फ कल्लू निवासी महकापुर थाना सट्टी जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन

Hamirpur Murder - फोटो : अमर उजाला
पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार
हत्या के मुख्य आरोपी चतुर सिंह के बाद वीर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पांचवें आरोपी अभिमन्यु सिंह निवासी ग्राम सहवापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें