फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: 1755 बूथों पर 22 लाख मतदाता, 19 बूथ बढ़े, आपत्तियां देने का आज अंतिम दिन

Mon, 14 Nov 2022 09:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

निकाय चुनाव में 19 बूथ बढ़ाए गए हैं। इस बार 538 मतदान केंद्रों के 1755 बूथों पर 22 लाख 46 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। हर बूथ पर 1200 मतदाता मतदान कर सकेंगे। 14 नवंबर तक राजनीतिक पार्टियों से बूथों को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन


आपत्तियों का निस्तारण किए जाने के बाद बूथों पर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। घाटमपुर नगर पालिका परिषद में वार्ड नंबर 25 कोटद्वार मतदान केंद्र नं.10 आशा देवी बालिका इंटर कॉलेज में दो बूथ बनाए गए हैं। यहां के बूथ पर वोटरों की संख्या 1200 से अधिक हो गई थी।

नगर पालिका परिषद बिल्हौर, नगर पंचायत शिवराजपुर व बिठूर में बूथों में परिवर्तन नहीं किया गया है। बिल्हौर में मतदान केंद्र 10 व बूथ 25 हैं। नगर पंचायत शिवराजपुर में पांच मतदान केंद्र और 11 बूथ हैं। बिठूर में चार मतदान केंद्र और 10 बूथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोनवार मतदान केंद्र और बूथ 
जोन     बढ़े बूथ  बदले केंद्र  बूथ समाप्त     कुल बूथ 

1        04        09        05           230 
2        08        06        02          386
3        04      07        01           305 
4        02      04        00           206 
5        00      12            02           406 
6        05      09            00           322
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें