कानपुर में नगर निगम द्वारा अभी सिर्फ 2 पार्किंग ही संचालित हैं। इसमें अटल घाट और नगर निगम मुख्यालय शामिल है। यहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं। शहर में सबसे ज्यादा पार्किंग जोन-4 में 17 हैं। इसके बाद जोन-3 में 15 पार्किंग मौजूद हैं।
कानपुर में नगर निगम अब फिर से पार्किंग को संचालित करेगा। पार्किंग को शुरू करने से पहले सभी 42 पार्किंग में टॉयलेट, टीनशेड, पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित करेगा। बता दें कि करीब 3 महीने पहले शासन के निर्देश पर नगर निगम ने 42 पार्किंग को निरस्त कर दिया था।
फिर से होंगे टेंडर
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता के मुताबिक शहर में 42 पार्किंग को दोबारा शुरू करने के लिए नए सिरे से टेंडर किए जाएंगे। टेंडर के बाद ही ठेकेदारों को पार्किंग दी जाएगी। जलकल जीएम और चीफ इंजीनियर को सभी पार्किंग में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।
अभी 2 पार्किंग संचालित
कानपुर में नगर निगम द्वारा अभी सिर्फ 2 पार्किंग ही संचालित हैं। इसमें अटल घाट और नगर निगम मुख्यालय शामिल है। यहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं। शहर में सबसे ज्यादा पार्किंग जोन-4 में 17 हैं। इसके बाद जोन-3 में 15 पार्किंग मौजूद हैं। नगर निगम द्वारा तय किए गए पार्किंग शुल्क पर ही पार्किंग की वसूली होगी।
शहर में ये हैं प्रमुख पार्किंग
विज्ञापन
कारगिल पार्क, मधुराज नर्सिंग होम पार्किंग, चांदनी हॉस्पिटल पार्किंग, पद्म टॉवर, लीलामनी, आभा नर्सिंग होम, तुलसी उपवन, तुलसी वाटिका, लाजपत भवन, सागर मार्केट, आरएसपीएल फजलगंज, लोहिया स्टार लिंगर, विशाल मेगा मार्ट, कृष्णा टॉवर, नवीन मार्केट समेत 7 पार्किंग।