केशव पुरम स्थित गोदाम से जब्त की गई प्रतिबंधित पॉलीथिन और सीटीआई में सील की गई सुअर के गोश्त की दुका
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नगर निगम प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार को केशवपुरम स्थित वैभव इंटरप्राइजेज के गोदाम में छापा मारकर 5.43 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन, थर्मोकोल की प्लेटें, गिलास, कटोरी, चम्मच आदि जब्त किए। गोदाम मालिक से 50 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी कर्नल आलोक नारायण ने बताया कि गोदाम मनोज केशरवानी का है। जब्त माल को नष्ट करने के लिए पनकी कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाएगा।
सूअर का गोश्त नष्ट कर वसूला जुर्माना, दुकान सील
वहीं, नगर निगम ने सीटीआई के पास की सूअर के गोश्त की दुकान सील कर दी। गोश्त नष्ट कराने के साथ ही 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया। चेतावनी देते हुए आसपास की अन्य दुकानें भी बंद कराईं। नगर निगम ने अफ्रीकन स्वाइन फीवर की आशंका में सूअर के गोश्त की बिक्री पर प्रतिबंधित लगाया है।