कानपुर। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का सोमवार को नगर आयुक्त व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने निरीक्षण किया। उनके साथ अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रथम), मैनेजर (आईटी) व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
आईसीसीसी का संचालन व रख-रखाव मेसर्स टेक महिंद्रा लिमिटेड करती है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आईसीसीसी के विभिन्न घटकों के संचालन की विस्तृत जानकारी ली। मैनेजर (आईटी) ने उन्हें सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी प्रणाली, आईटीएमएस से वाहनों के चालान की प्रक्रिया, ट्रैफिक सिग्नल संचालन, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड (वीएमएसबी) आदि की जानकारी दी। साथ ही आईटीएमएस एग्जिट मैनेजमेंट, स्मार्ट पार्किंग प्रणाली व शिकायत प्रकोष्ठ पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के बारे में भी जाना। (संवाद)