फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर आयुक्त बोले, मंदिर, शवदाह गृहों की व्यवस्थाएं करें दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरुवार को शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, आरओ संयंत्र और नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। अवैध विज्ञापन पट हटाने और इंटरलॉकिंग टाइलें दुरुस्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन


भैरवघाट विद्युत शवदाह गृह में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई कर जियोटैग तस्वीरें भेजने और पुरानी कार हटाने के निर्देश दिए। काली मठिया मंदिर के पास स्थित नगर निगम की बरातशाला जर्जर हाल में मिली। इसके अलावा लाइब्रेरी में प्लास्टर उखड़ा, टाइल्स टूटी और शौचालय खराब मिले। क्षेत्रीय पार्षद विनोद गुप्ता ने नई बरातशाला बनाने की मांग की। भगवतदास घाट पर अंतिम संस्कार की एक भट्ठी बंद मिली।

नगर आयुक्त ने कंपनी से वार्ता कर भट्ठी को चालू कराने या नई भट्ठी लगवाने के निर्देश दिए। गुप्तार घाट मोड़ पर कूड़ा निस्तारण के कार्य का जायजा लिया। यहां का मलबा पनकी संयंत्र भेजने के निर्देश दिए। जर्जर बरातशाला व पुस्तकालय के पुनरुद्धार का आश्वासन देते हुए विस्तृत योजना मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें