फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईटी एक्ट के मामले में मुंबई पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के नेहरू नगर में शनिवार को मुंबई के साकी नाका थाना की पुलिस ने छापा मारा। टीम ने आरटीओ कार्यालय के पास में रहने वाले युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

मुंबई महाराष्ट्र के साकी नाका थाना के एसआई प्रवीण पाटिल अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह टीम के साथ अकबरपुर थाना आए। उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ सुबह 10 बजे के करीब आरटीओ कार्यालय के पास एक घर में दबिश देकर नेहरू नगर निवासी अमन तिवारी को गिरफ्तार किया। इसके बाद अकबरपुर थाना में पूछताछ की।
अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि मुंबई के साकी नाका थाना में एक महिला ने अमन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में फरार चल रहे अमन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मुंबई में प्राइवेट नौकरी करने के दौरान वह महिला के संपर्क में आया था। मुंबई पुलिस ने आरोपी अमन को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया है। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर पुलिस आरोपी को अपने साथ मुंबई ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें