कानपुर। केडीए की कंसल्टेंट कंपनी ने बुधवार को परेड में बनने वाली मल्टीस्टोरी कम कामर्शियल कांप्लेक्स का नया मॉडल बनाकर केडीए को सौंप दिया। अफसरों ने इसके स्वीकृत होने और इसी आधार पर निर्माण होने के संकेत दिए हैं। 7 अप्रैल को केडीए उपाध्यक्ष के सामने इसे प्रस्तुत किया जाएगा।
केडीए परेड में मुर्गा मार्केट हटाकर खाली कराई गई जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स बनाने की तैयारियां कर रहा है। निर्माण की अनुमानित लागत 39 करोड़ रुपये है। इस मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स का मॉडल नवीन मार्केट के सुंदरीकरण का खाका खींचने वाली कंसल्टेंट कंपनी आरको होम्स से तैयार कराया जा रहा है। इस कंपनी ने पिछले हफ्ते मॉडल तैयार कर केडीए को सौंपा था, पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयश्री भोज ने इसे देखते ही रिजेक्ट कर दिया था। सफेद रंग के मॉडल में दो बेसमेंट एवं छह मंजिला वाहन पार्किंग रहेगी, जिसमें एक साथ 403 कारें खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही कामर्शियल कांप्लेक्स भी बन रहा है, जिसमें 152 दुकानें रहेंगी। ये विभिन्न श्रेणियों की रहेंगी।