फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए! ऐसी होगी परेड की मल्टीस्टोरी पार्किंग

Thu, 07 Apr 2016 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परेड चौराहे पर हल होगी पार्किंग की समस्या।
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। केडीए की कंसल्‍टेंट कंपनी              ने बुधवार को परेड में बनने वाली मल्टीस्टोरी कम कामर्शियल कांप्लेक्स का नया              मॉडल बनाकर केडीए को सौंप दिया। अफसरों ने इसके स्वीकृत होने और इसी आधार पर निर्माण होने के संकेत दिए हैं। 7 अप्रैल को केडीए उपाध्यक्ष के सामने इसे प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

केडीए परेड में मुर्गा मार्केट हटाकर खाली कराई गई जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स बनाने की तैयारियां कर रहा है। निर्माण की अनुमानित लागत 39 करोड़ रुपये है। इस मल्टीस्टोरी पार्किंग कम कामर्शियल कांप्लेक्स का मॉडल नवीन मार्केट के सुंदरीकरण का खाका खींचने वाली कंसल्‍टेंट कंपनी आरको होम्स से तैयार कराया जा रहा है। इस कंपनी ने पिछले हफ्ते मॉडल तैयार कर केडीए को सौंपा था, पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयश्री भोज ने इसे देखते ही रिजेक्ट कर दिया था। सफेद रंग के मॉडल में दो बेसमेंट एवं छह मंजिला वाहन पार्किंग रहेगी, जिसमें एक साथ 403 कारें खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही कामर्शियल कांप्लेक्स भी बन रहा है, जिसमें 152 दुकानें रहेंगी। ये विभिन्न श्रेणियों की रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें