फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों को नौकरी देने की शुरुआत हमने ही कीः मुलायम सिंह यादव

Mon, 13 Feb 2017 10:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
विज्ञापन
जसवंत नगर में शिवापल के समर्थन में जनसभा के दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जसवंतनगर से पुराने राजनीती के दिन याद आये, कई विपक्षियों की ज़मानत भी ज़ब्त करा दी थी। हमने राजनीती यहां से शुरू की 7 बार यहां से विधायक बना, लोक सभा का चुनाव 1 लाख 60 हज़ार से जीते, अब यहां शिवपाल के समर्थन में आये हैं।  मुलायम सिंह यादव ने कहा राजनीत हमने यहीं से शुरू की थी लोक सभा चुनाव हमने लाखों वोटों से जीता।
विज्ञापन

शिवपाल के समर्थन में बोल रहा हूं उन्हें भी जिता देना। वो अगर काम नही देंगे तो महंगाई भत्ता जरूर देंगे। मुलायम ने अल्पसंख्यको के लिए कहा कि अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए सपा ने बहुत काम किया 80 के दशक में कोई मुसलमान नौकरी में नहीं आ पाता था, हमने कहा था कि हर थाने में कम से कम 3 मुस्लिम हों और ऐसा केवल हमने करके दिखाया ऐसी नीति हमारे अलावा किसी ने नहीं की। मुस्लिमों को नौकरी देने की शुरुआत हमने ही की थी।  इस सरकार में भी हमें ज़िद करनी पड़ रही है हमारी सरकार अखिलेश हमारा लड़का है ज़्यादा कह नहीं सकते लेकिन दवाब बना कर बात मनवा लेते हैं। मुलायम ने कहा कि हम यहां यही कहने आये हैं इसी मैदान से चौधरी चरण सिंह, कपूरी ठाकुर, जनेश्वर मिश्र यहां सभा कर चुके हैं यह ऐसा कस्बा है जहां देश के बड़े नेता आये है।  हम यहां के नोजवानों से कहना चाहते हैं ईमानदारी से रहना। आप ही लोगो ने हमें बहुत ऊंचे पदों पर पहुचाया रक्षा मंत्री रहे और एक बार तो प्रधानमंत्री बनने वाले थे लेकिन किसी अपने ने ही काम लगा दिया लेकिन अच्छा हुआ पी एम नहीं बना नहीं तो कुछ सालों बाद प्रधानमंत्री के बाद भूतपूर्व लग जाता फिर क्या करता इसलिए जो होता है अच्छा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें