फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हत्याकांड में मुकेश अकेले नहीं, कोई और भी था शामिल

Sun, 17 Nov 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के मोबाइल की सीडीआर से मिला अज्ञात व्यक्ति का नंबर, घटनास्थल की मिली लोकेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के मोहल्ला लालपुरा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या में जेल गए आरोपी मुकेश की कहानी में अब एक बाद एक झूठ पकड़े जा रहे हैं।
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि सोमवार सुबह हत्या के समय मुकेश के साथ उसके कमरे में कोई और व्यक्ति भी था। ऐसे माना जा रहा है कि इस हत्याकांड में वह भी शामिल है। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकालने पर इसका खुलासा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

कोतवाली क्षेत्र के लालपुरा निवासी सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने 11 नवंबर को पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को नींद गोलियां खिलाकर पहले अधमरा किया था। इसके बाद लगभग चार से पांच बजे के बीच गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश नौ बजे के बाद घर से निकल गया था और दिनभर शहर में घूमने के बाद लगभग 08:20 पर पत्नी के फोन पर स्टेट्स पर लिखकर ये सब खत्म...अपडेट कर दिया था। इसके बाद यह संदेश और एक सुसाइड नोट लिखकर सीओ सिटी को व्हाट्सएप पर भेजकर मुकेश रेलवे स्टेशन चला गया था। यहां मरुधर एक्सप्रेस के इंजन के नीचे लेटकर जान देने का ढोंग किया था। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने आत्महत्या के प्रयास में उसे पकड़ लिया था। करीब 15 से 16 घंटे शव पड़े होने के बाद आरोपी ने पुलिस को शव घर में पड़े होने की जानारी दी थाी। इससे खलबली मच गई थी। पुलिस इस मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकालने पर पता चला कि एक अज्ञात नंबर से आरोपी की लगातार रविवार से लेकर सोमवार तक हुई थी। सबसे ज्यादा बात होने पर पुलिस ने उस नंबर के बारे में जानकारी की तो वह आरोपी किसी भी परिवार के सदस्य का नंबर नहीं निकला। जब उस नंबर की लोकेशन सोमवार सुबह चार बजे से नौ बजे तक की निकलवाई गई तो वह लोकेशन मुकेश पास उसी कमरे में मिली, जिसमें हत्या हुई है। अब पुलिस उक्त व्यक्ति के बारे में पता करने में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, सुबह जब आरोपी निकला था तो वह अपने साथ दूसरे साथी को ले गया और कहीं सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन


-

100 ट्रायल बैरक में रखा गया है मुकेश, शातिर होने के दे रहा संकेत

सैफई क्षेत्र के महोला गांव में बने केंद्रीय कारागार की 100 ट्रायल बैरक में आरोपी मुकेश को रखा गया है। जेल में आने में नए बंदियों को इसी बैरक में रखकर लगभग 10 दिन तक पूरी निगरानी में रखा जाता है। इस बीच उसके व्यवहार, उसकी बीमारी संबंधी जांचों आदि को परखा जाता है। इसके आधार पर ही फिर सामान्य बैरक में रखा जाता है। जेल सूत्रों के अनुसार, आरोपी इस निगरानी के बीच बहुत ही शातिर अपराधी के रूप में प्रतीत हो रहा है। वह सिर्फ डिप्रेशन में होने आदि का ढोंग कर रहा है।
विज्ञापन




कानपुर की महिला की गिरफ्तारी के हो रहे प्रयास, बदल रही लोकेशन

मुकेश के साथ कानपुर की महिला के संबंध होने की बात सामने आने के बाद पुलिस उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। महिला केा जानकारी होने पर वह अब लगातार लोकेशन बदल रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही महिला को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें