रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौतइटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी बृज लाल (16) शनिवार दोपहर को खेत पर माता पिता के साथ गेहूं की बुआई के लिए गया हुआ था। खेत की मेड़ पर बैठकर बड़े भाई का मोबाइल चला रहा था। तभी अचानक किसी तरह खेत में चल रहे ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत पर मौजूद परिजनों ने जब यह घटना देखी तो आनन फानन में मदन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों परीक्षण करके मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया मदन मोहन कक्षा नौ में लालाराम विद्यालय में पढ़ता था। मदन के पिता ने बताया है कि आज मदन स्कूल नहीं गया था तो हम लोगों के साथ खेत पर चला आया। हालांकि वह खेत पर मेड़ पर बैठकर अपने बड़े भाई का मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान खेत में रोटावेटर ट्रैक्टर भी चल रहा था, लेकिन न जाने कैसे वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में जब उसको जिला अस्पताल लाए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद