स्थानीय चुनौतियां और अवसर विषय पर होग दूसरा सत्र
इसमें मर्चेंट चेंबर ऑफ उप्र की इंडस्ट्रियल कमेटी के चेयरमैन सुशील शर्मा, लघु उद्योग भारती की महिला विंग अध्यक्ष प्रेरणा वर्मा, प्रांविशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बंका चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र स्थानीय चुनौतियां और अवसर विषय पर चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद ईराकी, आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य, सीआईआई के चेयरमैन अमित अग्रवाल उद्यमियों, कैबिनेट मंत्री और अफसरों के समक्ष बात रखेंगे।
ये भी होंगे शामिल
इसके अलावा विशेषज्ञ उद्यमी संदीप पाटिल, मेजर योगेंद्र कटियार, अंकिता द्विवेदी, अक्षय श्रीवास्तव और अभिषेक अग्रवाल अलग-अलग उद्योगों पर चर्चा करेंगे। संचालन फियो के संयोजक आलोक श्रीवास्तव करेंगे। कॉन्क्लेव में आईआईए, आईआईए महिला विंग, पीआईए, लघु उद्योग भारती, सीआईआई, मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश, चर्म निर्यात परिषद, कोपेइस्टेट, दि यूपी इंडस्ट्रियल इंडस्ट्रीज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी, उद्यमी शामिल होंगे।