एमएससी एग्रीकल्चर में प्रदेश टॉप करने वाले मनोज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एमएससी एग्रीकल्चर में प्रदेश टॉप करने वाले मनोज कुमार वर्मा मूल रूप से पीलीभीत के लतपुरा सिरसी के रहने वाले हैं। पिता रामचंद्र किसान और मां मनोहर देवी गृहिणी हैं। पांच भाई बहनों में सबसे छोटे मनोज ने यूपीकैटेट 2015 में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया था।
उन्होंने 12वीं की पढ़ाई गांव के ही श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज से 2014 में की थी। एक साल यूपीकैटेट की तैयारी की और 2015 में आठवीं रैंक की बदौलत सीएसए में एडमिशन ले लिया। यहां बीएससी में भी मनोज ने अभी तक 8.2 जीपीए अंक हासिल किए हैं।
बताते हैं कि वह आगे एग्रोनॉमी से मास्टर्स करना चाहते हैं। इसके बाद कृषि वैज्ञानिक बनकर किसानों को नई तरह के तकनीक से लैस करेंगे। कहा कि उनके बड़े भाई ज्ञान प्रकाश बैंक मैनेजर हैं। तीन बड़ी बहनें हैं। मनोज अपनी सफलता का श्रेय अपने तिवारी एग्रीकल्चरल एकेडमी के निदेशक संजीव तिवारी को देते हैं।
यूपीकैटेट-2019 का परिणाम जारी होते ही चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के छात्रावासों में जश्न का माहौल बन गया। विश्वविद्यालय के चार मेधावी छात्रों ने एमएससी एग्रीकल्चर की टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
पीएचडी के लिए भी कई एमएससी छात्र उत्तीर्ण हुए। कुछ छात्र अब आईसीएआर की तरफ से एक जुलाई को होने वाले ऑल इंडिया लेवल के टेस्ट में बैठने की तैयारी भी कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि आईसीएआर की टेस्ट क्वालीफाई करने पर उन्हें पढ़ाई के लिए फेलोशिप भी प्राप्त होगी।