फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद सुब्रत पाठक बोले- ‘दिल्ली में आंदोलन करने वाले किसान नहीं', PM की लोकप्रियता गिराने का प्रयास

Fri, 16 Feb 2024 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: जिला सहकारी बैंक के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे सांसद सुब्रत पाठक ने किसान आंदोलन और सपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन करने वाले किसान नहीं हैं। किसान आंदोलन प्रधानमंत्री की लोकप्रियता गिराने का प्रयास है।
विज्ञापन
सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में जिला सहकारी बैंक के वार्षिक अधिवेशन में आए जनपद कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने सपा को निशाने पर लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन करने वाले किसान नहीं हैं। वह प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

जनपद कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि विपक्षी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सपा को घेरते हुए कहा कि सपा सरकार में सहकारिता को एक लूट का साधन बना दिया गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सहकारिता विभाग मिलने के बाद बदलाव हुआ और यह किसानों की उन्नति का मार्ग बन गया।

दिल्ली में किसानों के आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसान हैं ही नहीं। वह प्रधानमंत्री की लोकप्रियता कम करने का प्रयास कर रहे हैं। कथित किसान जो मांग कर रहे हैं, वह कोई पूरी ही नहीं कर सकता। भाजपा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

विकास और काम के नाम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण आस्था से जुड़ा मुद्दा है। भाजपा 2024 का चुनाव विकास और काम के नाम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कन्नौज में वह 2009 में सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

कहा- परिवारवाद अखिलेश यादव का मामला है
इस बार अखिलेश यादव उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। यह उनका सौभाग्य है। परिवार वाद के सवाल पर कहा कि इसमें अखिलेश यादव के परिवार का मामला है। यह उनकी आपस की लड़ाई है। जिसमें उनके परिवार का लाभ हो रहा है, जबकि अन्य का नुकसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें