पटना राजधानी एक्सप्रेस में बिहार मुजफ्फरपुर के भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा के पर्स से तीन लाख रुपये चोरी करने के आरोपी व उसके साथी को जीआरपी-आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी राजधानी से चोरी करके अगले दिन दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ लौटता था। राजधानी में ऐसी तीन चोरियां वह कर चुका है। कानपुर सेंट्रल पर मंगलवार दोपहर को एसपी रेलवे प्रयागराज मनोज कुमार झा और आरपीएफ के मंडलीय सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह ने बताया कि लखनऊ निवासी पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।
वह मूलरूप से पीलीभीत के जहानाबाद थानाक्षेत्र के पुरैना का रहने वाला है। बताया कि सांसद पत्नी के साथ हुई घटना की दिन ट्रेन की रिजर्वेशन की सूची में यात्रियों की डिटेल चेक की गई तो पुनीत संदिग्ध लगा क्योंकि उस पर लखनऊ चारबाग में सात मुकदमें पहले से दर्ज थे।