कानपुर देहात के झींझक में दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट पर सोमवार को पटरियों के बीच चावल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। चालक के ट्रॉली निकालने की कोशिश पर कपलिंग टूट गई। इससे दोनों ट्रैक पर आवागमन रुक गया। बाद में जेसीबी मशीन मंगवाकर ट्रैक्टर व ट्रॉली हटाने पर यातायात सामान्य हो सका। लगभग 40 मिनट ट्रैक ठप रहा।
अप व डाउन की दो-दो मालगाड़ी रोकी गई। सड़क आवागमन एक तरफ से चलता रहा। हालांकि कई बार दोनों ओर से एक साथ वाहनों के आने पर दिक्कत हुई। सोमवार की दोपहर झींझक रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर वाहनों की लाइन लगी थी। गेटमैन मनराज ने 1.07 बजे फाटक खोला। इसपर सड़क यातायात शुरू हो गया।