फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः नाबालिग डाल रहे वोट, सांसद समेत परिवार के मतदाताओं के नाम गायब

Sun, 26 Nov 2017 01:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदाता सूची में नाम न होने से आम लोगों के साथ-साथ सांसद तक को मायूस होना पड़ा। बीएलो की अनुपस्थिति को लेकर भी लोगों मे काफी गुस्सा रहा।  
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, उनकी पत्नी पूर्व अध्यछ जिला पंचायत सौभाग्यवती, दोनों बहू व एक बेटे अमित का वोट कटने से सांसद समेत उनके पूरे परिवार को निराशा होना पड़ा।
विज्ञापन



नगर पालिका फर्रुखाबाद के वूथ 214 पर बी ए लो जितेंद्र डियूटी पर नहीं पहुँचे। परेशान मतदाताओं ने हंगामा काटा।


फर्रुखाबाद बसपा प्रत्याशी समर्थक से पुलिस ने मऊ दरवाजा क्षेत्र में 52000 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

नगर पंचायत शमशाबाद के सरैया बूथ पर वोट डालने पहुंचे तीन नाबालिग लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें