मतदान करते पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव का दूसरा चरण इटावा, फर्रुखाबाद और बांदा में शुरू हाे चुका है। मतदान केन्द्राें के बाहर ठंड का असर दिखाई दिया। 10 बजे के बाद मतदाताअाें की लाइनें लंबी होना शुरू हाे गईं।
सर्दी के बावजूद लाेगाें में सबसे पहले मत डालने की होड़ दिखी। फर्रुखाबाद में मुस्लिम महिलाओं की लंबी लाइनें लगीं। ललितपुर में सुबह से ही बुजुर्ग मतदान के लिए निकल आए।
गुलाबी सर्दी में नंबर आने का इंतजार कर रहे बुजुर्गों ने राजनीति पर खूब चर्चा की, इस चर्चा में पीएम मोदी, राहुल गांधी से लेकर सीएम योगी तक शामिल रहे। नौ बजे तक बांदा में 10, फर्रुखाबाद में 13.53, इटावा में 10 फीसदी और ललितपुर में 11 फीसदी मदतान हुआ।
समाजवादी परिवार के गढ़ इटावा में सुबह मतदान धीमा रहा लेकिन धूम निकलते ही लाइनें लंबी हो गयीं। बांदा के बांदा और यहां के अतर्रा व नरैनी में सुबह से ही लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा।