फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जैन संत से सांसद रमेश अवस्थी व उद्योगपतियों ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन के संस्थापक व नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज छह दिन शहर में रहे। इस दाैरान उद्योगपति दीपक कोठारी, उद्यमी मणिकांत जैन, सांसद रमेश अवस्थी समेत कई लोगोें ने जैन संत से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन



सर्वोदय शांति पदयात्रा के संस्थापक डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज भ्रमण के दौरान आनंदपुरी, कैंट, स्वरूपनगर, तिलकनगर, खोया बाजार समेत छह स्थान पहुंचे और प्रवचन किया। इस दाैरान उन्होंने अपनी लिखी सर्वोदय शांति पदयात्रा पुस्तक भेंटकर लोगों को आशीर्वाद दिया।

सर्वोदय शांति पदयात्रा नाै मार्च को लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ के बाद यह अयोध्या के लिए रवाना होगी। पदयात्रा नेपाल के लिए निकली है। नेपाल के पोखरा के जैन स्थानक में 2025 का चातुर्मास होगा।
विज्ञापन


शहर में भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष व कानपुर विधायक सलिल बिश्नोई, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक अमिताभ बाजपेई, महापौर प्रमिला पांडे, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा आदि ने जैन संत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, कानपुर सकल जैन समाज ने उनसे 2026 में चातुर्मास किए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें