कानपुर। युवा कल्याण विभाग व प्रादेशिक विकास दल की ओर से घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 व 26 नवंबर को सांसद-विधायक खेल स्पर्धाएं होंगी। इसमें खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती, वाॅलीबॉल, खो-खो, रस्साकशी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स आदि में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी।
इसमें हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को युवा साथी पोर्टल और Sansadkhelmohotsav.in पर 24 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 25 नवंबर को बीआरसी मैदान पर खेल स्पर्धा का शुभारंभ होगा। इस दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, रस्साकशी, खो-खो, फुटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं होंगी।
26 नवंबर को घाटमपुर के सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज में भारोत्तोलन, कुश्ती व जूडो की प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन तेजपुर पतारा में वॉलीबाॅल प्रतियोगिता होगी। जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल की अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्पर्धा का आयोजन एक से तीन दिसंबर तक सीटीएस ग्राउंड, सिंहपुर रोड और ग्रीनपार्क में होगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित लिंक पर पंजीकरण करवा सकते हैं।