फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि कैंपस की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कैंपस की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार 25 नवंबर से शुरू हो रही हैं। सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी परीक्षाएं अपने तय समय से ही संचालित होंगी। परीक्षा में 148 प्रोग्राम के 1325 पेपर में करीब 15 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रथम सेमेस्टर के छह हजार, तीसरे सेमेस्टर के 4718, पांचवें सेमेस्टर के 2658, सातवें सेमेस्टर के 679, और नौवें सेमेस्टर के 58 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय परिसर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दूसरे विभाग के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा।

परीक्षा के दौरान डीन एकेडमिक्स, परीक्षा प्रभारी और वरिष्ठ प्रोफेसर समय-समय पर औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर विवि प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिसर में 19 विभागों को केंद्र बनाया गया है। पूर्व की भांति इस बार भी परीक्षाएं छात्रों के स्वविभाग में कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें