कानपुर। कैंट में जयपुरिया क्रॉसिंग के नवीन पुल निर्माण पर कानपुर वैश्य समाज ने हर्ष जताया है। सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल सांसद रमेश अवस्थी से मिला और उन्हें पुल निर्माण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
साथ ही उनसे इस पुल का नाम वैश्य शिरोमणि व समाजवाद के संस्थापक महाराजा अग्रसेन के नाम करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में मनीष दर्पण, विजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गिरिराज किशोर अग्रवाल, राजकुमार, सुनील अग्रवाल, ज्ञानेंद्र विश्नोई आदि मौजूद रहे।