फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किदवईनगर में जलभराव पर सांसद ने स्थायी समाधान का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सांसद रमेश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को किदवईनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और संबंधित विभाग के अफसरों के साथ स्वरूपनगर स्थित आवास पर बैठक की। किदवईनगर के 40 दुकान मार्केट, एच ब्लॉक, के ब्लॉक और वाई ब्लॉक में सीवरयुक्त जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने जलकल, जल निगम नगरीय और जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम कराने को कहा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यहां 25 वर्ष पहले सीवर लाइन बिछाई गई थी। वर्तमान में इस पुरानी सीवर लाइन पर कई परतों में सड़क का निर्माण हो चुका है। बरसात के दिनों में यह टूट जाती है। इससे सीवरयुक्त जलभराव की समस्या हो जाती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि दो अक्तूबर को धरना दिया था। बैठक में यशपाल सिंह भदौरिया, राकेश मिश्रा, अशोक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, गिरीश वाजपेई, हरि शंकर गुप्ता, ओम प्रकाश बक्सरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें