फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मदर्स प्राइड ने कानपुर क्रैकर्स को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्लब प्रीमियर लीग सीजन सात में गुरुवार को हुए मैचों में मदर्स प्राइड ने कानपुर क्रैकर्स को चार और के न्यूज इंडिया ने के टू किंग्स को आठ विकेट से हराया। दोनों मैच कानपुर क्लब मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में कानपुर क्रैकर्स ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए। टीम से राघव भाटिया ने 121 रन की शतकीय पारी खेली तो गेंदबाजी में कृष्णपुरी ने तीन, सुमित अग्रवाल और यश गुप्ता ने एक-एक विकेट चटकाया। वहीं मदर्स प्राइड की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट पर 223 रन बनाकर मैच जीता। इसमें वश ने 68, जीहान ने 62 रन की पारियां खेली तो गेंदबाजी में अरुज टंडन व राघव भाटिया ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच राघव भाटिया को चुना गया।

दूसरे मैच में केटू किंग्स ने 14 ओवर में आठ विकेट पर 191 रन बनाए। टीम से देवांश ने 57, विक्की ने 17, मोहित व कपिल ने 16-16 रन बनाए तो गेंदबाजी में यश कनोडिया ने तीन, रजत जायसवाल ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं के न्यूज इंडिया ने 12.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


इसमें तेजस ने 134 रन की शतकीय पारी खेली तो गेंदबाजी में कपिल, वैभव और भारत ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। मौके पर सचिव ऋषि कत्याल, सीसीपीएल के आयुक्त तनवीर लांबा, निदेशक राघवेंद्र चंद्र सेठ, संजय गुप्ता, सोनू छटवाल, उत्कर्ष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें